Posts

कल्पना

एक बार मृत्यु के  सबसे करीब जाना ताकि लौट पाना जीवन के अधिकतम समीप फिर चाँदनी रात में  मेघ के बरसात में पर्वत के शिखर पर मन से गुनगुनाना सागर के घर तक जंगलों में समाना पत्तियों पे लिखना सबकुछ इश्क,क्षमा,करूणा,दया और हवाओं को सौंप देना काम  सारा पैगाम उन तक पहूँचाना.    ~विशेष
जीवन कि नीवं  मजबूत करते वक्त बेहताशा रोए जा रहा  फिर सम्हल रहा  खूद से खूद को तसल्ली एक घर भी तो नहीं बनता  बिन पानी,परेशानी और  दु:ख के खैर! ये तो समुचा जीवन है.   ~विशेष
मैं तुम्हें ऐसे जीता हूँ जैसे जड़ें जमीन  मछली पानी  परिन्दे उड़ान  चाँद तारे आसमान  मजदूर अपने काम  बाकी जीवन के आखिरी सांस में लुँगा तुम्हारा नाम और कल्पना करूंगा वो प्रेम के धर्म का सबसे सुनहरा भविष्य हो.    ~विशेष
रेगिस्तान में नहरें बनाऊँ मोड़ दूं धारा नदी का रोप दूँ कुछ पौध नन्हे धरती के उस गोद में  मालूम है कुछ सुखेंगे फिर भी कुछ तो बचेंगे,ऐसे  धीरे धीरे हरियाली सजेगी बंजर घाव कि लाली भरेगी तब धूप का रंग भी प्यारा छाँव के संग संग चलेगा प्रकृति से रिश्ता मनोरम  रेत कि उसी जहाँ में  हवा मीठा मीठा बहेगा चाँद का थिरके उजाला प्रेम की कलियाँ खिलेगी जीवन में खुशियाँ मिलेगी.
 अब किससे कहूँ तुम्हारी याद आ रही है,  धीरे धीरे आँसू कि धार नदियाँ बना रही है। तुम्हारे चुम्बन ने मानों समन्दर भर दिया, मानों आँखें अब सागर होती जा रही है। बाहोँ में सिमट के हमनें पुरा जिस्म चुमा, मेरे बदन में तुम्हारी ही खुशबू आ रही है। खूद को देखना आईने में तो गौर करना, तुम्हारे यौवन में हमेशा मेरी लहरें जारी है।         ~विशेष
अगर मजदूर कि मौत   बस एक खबर, और  तमाशा बनके रहे जाये  उनकी भुख और छटपटहाट तो ऐसे रामराज्य का विधान जहाँ मरना ही हो निदान चाहे कोई हो सरकार सब के सब हैं बेईमान.

मदर डे

हमारे समाज में एक ऐसी लड़की ढुंढ़ी जाती है जो शादी के बाद घर में रहे और घर चला सके.अपने सपनों को ताख पे रखे और बच्चे पैदा करे.फिर परवरिश करे  ,सुबह से लेकर रात तक घर कि सबसे आखिरी जिम्मेदारी उठाए.उसकी तमाम उम्र कट जाती है एक कथित समाजिकता और आदर्शवादिता निभाने में.अधिकतर हम ऐसी ही माँ देखते या ढूँढ़ते हैं ना. यार पुरी ढंग कि एक सोची समझी साजिश टाइप प्रवृत्ति है ,बार बार ये कथित समाज आपको इसीमें उलझाए रखेंगे.माँ को बधाई देने से दुनियां माँ कि दुनिया नहीं बदलेगी. माँ के लिए कुछ करिए. धैर्य से लड़ाई लड़ें और आसमां में उड़ें . क्योंकि लडकियों खासतौर पर माँ ये नहीं चाहेगी कि आप बेड़ियों में जकड़ी हूई अगली माँ बनें.